फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवा डालने से खराब हुई मासूम की आंख

Sun, 24 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
एक्सपायर दवा के इस्तेमाल से बिगड़ी बच्ची की हालत और उसके परिजन।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एक नवजात बच्ची की आंख की रोशनी अपंजीकृत चिकित्सक के गलत इलाज के कारण चली गई। नवजात की आंख में एक्सपायरी दवा डालने से उसकी पुतली फैलकर बाहर निकल आई और आंख खराब हो गई। पीड़ित परिवार ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी तसब्बुर पुत्र अलीम ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को दी तहरीर में कहा है कि उसकी करीब डेढ़ माह की बेटी मुस्कान को आईफ्लू हो गया था।

उसकी सीधी आंख में कुछ लाली आ गई। मासूम बच्ची को वह गांव सुतारी स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां लेकर गई। चिकित्सक ने एक दवा दी और बच्ची की आंख में रोजाना चार-चार बूंद डालने को कहा। दवा डालने से आंख की पुतली फैलती चली गई और बाहर को निकल आई।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर भी उक्त चिकित्सक ने भी ध्यान नहीं दिया। 20 जुलाई को वह बुलंदशहर के एक नेत्र विशेषज्ञ के पास आए। विशेषज्ञ चिकित्सक ने दवा देखी तो वह एक्सपायर निकली। एक्सपायर दवा के कारण बच्ची की आंख खराब हो गई है।

जब वह अपंजीकृत चिकित्सक के पास पहुंचे तो वह उल्टा लड़ने लगा। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चोला चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।

बच्ची की आंख खराब होने की शिकायत मिली है। आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक को नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें