फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित की बेटी को पुजारी ने मंदिर में आने से रोका

Sun, 21 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
दलित की बेटी को पुजारी ने मंदिर में आने से रोका - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में नाना के साथ मंदिर जाने की जिद पर अड़ी तीन साल की दलित बच्ची को पुजारी ने मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। पुजारी और उसकी पत्नी ने दोनों बार दरवाजा बंद कर लिया। पुजारी ने मंदिर को ब्राह्मणों का बताकर भविष्य में न आने की चेतावनी दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। रिटायर्ड कानूनगो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुशीला विहार निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद से रिटायर्ड हैं। मोहल्ले में एक शिव मंदिर है। पुजारी और उसकी पत्नी मंदिर की देखरेख करती है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी के चलते बेटी मायके में आई हुई है। उसकी तीन साल की बच्ची (धेवती) ने 18 मई की शाम मंदिर जाने की जिद कर रही थी। बच्ची जब मंदिर के गेट पर पहुंची तो पुजारी ने गेट बंद कर दिया।

19 मई की सुबह महावीर सिंह खुद धेवती को लेकर मंदिर पहुंचे तो पुुजारी और उसकी पत्नी ने मंदिर का दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही दलितों को मंदिर में प्रवेश न करने की बात कहकर लौटाने लगे। पुजारी ने कहा कि यह मंदिर ब्राह्मणों का है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि जब विरोध किया तो पुजारी ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की।
पीड़ित का आरोप है कि पुजारी जातिवाद फैला रहा है। जिसके चलते कभी भी झगड़ा हो सकता है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें