फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर बंद कराया जनसेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील के सामने फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर पुलिस ने जन सेवा केंद्र पर छापा मारा और बंद कराया। केंद्र से डाटा, दस्तावेज व अन्य सामान जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तहसील के सामने जन सेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें केंद्र संचालक धारक से केवल फोटो और उनके विवरण की जानकारी लेते थे। अतिरिक्त रुपये लेकर उनके फर्जी पते पर आधार कार्ड बना देते थे। यह आधार कार्ड ऑनलाइन पंजीकृत नहीं होते थे और आधार नंबर भी मान्य नहीं रहते थे। इसकी शिकायत मिलने पर तहसील पुलिस टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए। इस पर टीम ने पहुंचकर कुछ आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। सीओ ने बताया कि मामले में जन सेवा केंद्र से मिले ऑनलाइन डाटा की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें