फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद ही घर से निकलंे

Wed, 23 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
रंगोत्सव के दिन ज्यादातर सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी। सुबह में दूध-सब्जी और दवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बस,  बाजार और सिनेमाघर  भी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है। रंगोत्सव के दिन सुबह को दूध के बूथ खुलेंगे। होली पर हुड़दंग रोकने को पुलिस मुस्तैद रहेगी। एसएसपी के अनुसार पुलिस की जगह-जगह चेकिंग होगी। पुलिस की नजर तीन सवारी, बिना हेलमेट  और नशा कर वाहन चलाने वालों पर होगी।

 होली के मद्देनजर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुलंदशहर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सिकंदराबाद संयुक्त अस्पताल, खुर्जा के जटिया अस्पताल में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। साथ ही सभी छोटे-बड़े 73 अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें