फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में गंदा पानी, सड़क पर महिलाएं

Tue, 02 Feb 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाला चोक होने से गुस्साई महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। डीएवी-तहसील रोड पर महिलाओं ने तीन घंटे तक जाम लगाया। पालिका अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों की एक नहीं सुनी। बाद में पालिका ने जेसीबी भेजकर नाला सफाई शुरू कराई तो महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

नगर के अंबा कॉलोनी में स्थित नाला पिछले कई माह से चोक है। नाले का गंदा पानी कॉलोनी में सड़कों पर बहता है। इसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। नाले का गंदा पानी सड़कों से घरों में घुसता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार पालिका अफसरों से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी।

मंगलवार को गुस्साई महिलाओं ने पालिका अफसरों के खिलाफ विरोध जताते हुए डीएवी-तहसील रोड पर जाम लगा दिया। पालिका अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया।

देखते ही देखते डीएवी तिराहे ओवरब्रिज पर पूरी तरह जाम लग गया। सड़क पर कई किमी तक जाम लग गया। डीएवी-तहसील रोड पर जाम लगाने से डीएवी ओवरब्रिज, तहसील रोड, शिकारपुर बाइपास रोड और खुर्जा अड्डा रोड पर बुरी तरह जाम लग गया।

जाम की सूचना पाकर मौके पर एसआई ग्याश्री चौहान पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। एसआई ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने किसी की एक नहीं सुनी।

विरोध कर रहीं महिलाएं सड़कों पर ही बैठ गईं। इसके बाद पालिका अफसरों से बात की गई। मौके पर पालिका की जेसीबी आई और नाले की सफाई की। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। विरोध करने वालों में राजू, पवन, सीमा, रजनी, कलावती, पूनम, रीना देवी, माया देवी, कुसुम, लता, प्रेमा कुमारी, पुष्पा आदि रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें