फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लेखपाल पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खुर्जा तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील में कार्यरत में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मामले की जांच व कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खुर्जा तहसील के फराना, खबरा आदि गांव के लेखपाल की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कराया जा रहा है। साथ ही चकरोड और भूमि पैमाइश के नाम पर भी रिश्वत मांगी जा रही है। इससे निर्धन व कमजोर किसान परेशान हैं। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर गलत रिपोर्ट लगवाकर कार्य को बंद कराया जा रहा है। इससे तहसील खुर्जा की छवि खराब हो रही है।
लेखपाल पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने एसडीएम को शिकायत दी। इसके अलावा नलकूपों को खींची जा रही नई विद्युत लाइनों पर आपूर्ति कम से कम 18 घंटे सुनिश्चित करने, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को बनवाने समेत अन्य मांग रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिरोही, अशोक सोलंकी, रवि सोलंकी, संदीप भाटी, संगीता ठाकुर, बंटी लोधी, सुनील ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें