बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर धरना शनिवार को 31वें दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर चल रहा है। किसानों ने बढ़ती लागत और खेती के खर्च को देखते हुए 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उचित मूल्य घोषित न करने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को सुबे सिंह डागर, बांके लाल, नानक चंद, मुनेश जादौन, राजू, सोनू, अमित, राशिद ठाकुर और आलिया ठाकुर धरने पर मौजूद रहे। किसान यूनियन ने बताया कि रविवार को कोर समिति की बैठक होगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में धरना जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर जारी रखने या साबितगढ़ चीनी मिल पर स्थानांतरित करने का रणनीति तय होगी।