फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईवे किनारे कूड़े का अंबार, जहरीले धुएं से राहगीर परेशान, 40 आम के पेड़ सूखे

विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र के परतापुर के पास सड़क किनारे फैला कचरा और सूखे पेड़। संवाद
विज्ञापन
बीबीनगर। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच परतापुर गांव के पास स्टेट हाईवे का किनारा कूड़ा घर बन गया है। सड़क किनारे कई सौ मीटर तक कूड़े के ढेर लगे हैं। इनमें प्लास्टिक, पॉलिथीन, दवाओं के खाली डिब्बे, गत्ते, घरेलू कचरा और फोम बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

कूड़े को खुले में आग के हवाले किया जा रहा है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। धुएं के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। कूड़े के ढेर के आसपास गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा लाकर यहां डाला जाता है। धीरे-धीरे कचरा सड़क की पटरी तक पहुंच गया है। इसके बावजूद न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही कूड़ा डालने वालों पर रोक लगाई जा रही है। जिम्मेदार विभागों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
कूड़े में लगी आग से निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा है। ग्रामीण विशेष सिरोही ने बताया कि हाईवे किनारे जमा कूड़े और गंदे पानी का असर उनके आम के बाग तक पहुंच गया। गंदा पानी बाग में भरने से पेड़ों की जड़ें खराब हो गईं। देखते ही देखते करीब 40 हरे-भरे आम के पेड़ सूख गए, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न कूड़ा हटवाया गया और न ही गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे किनारे कूड़ा डालने पर रोक लगाने, जमा कचरे को तत्काल हटवाने और गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है। साथ ही, खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें