फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में गरजे युवा रालोद के पदाधिकारी

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते युवा रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में गरजे युवा रालोद के पदाधिकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के समर्थन में युवा रालोद ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। रालोद ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

युवा रालोद जिलाध्यक्ष नावेश राजौरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। युवा रालोद जिलाध्यक्ष नावेश राजौरा ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न बंद करे और काले कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संघर्ष में साथ है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है, उससे किसानों को सिवाय नुकसान के कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे एमएसपी खत्म हो जाएगी और किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। वरिष्ठ नेता अन्नू चौधरी ने तीनों कानूनों को वापस लेने की बात कही है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में युवा रालोद ने तीनों किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग की है। इससे पूर्व सभी डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने उनका ज्ञापन लिया। इस मौके पर अतुल वाल्मीकि, अरुण चौधरी, नवेद मियां, सत्यवीर सिंह, उपेन्द्र चौधरी, फरमान अली, हनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें