फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 31 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
23 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 31 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार को 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 31 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5416 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5027 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 304 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र के कोठियात निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही गुलावठी में सात, खुर्जा में पांच, सिकंदराबाद में तीन, शिकारपुर में दो व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा अनूपशहर, बीबीनगर, अरनियां, पहासू व स्याना निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एंटीजन फर्जीवाड़ा मामले में टीम ने शुरू की जांच
बुलंदशहर। आम लोगों की जांच को आई एंटीजन किट बाजार में बेचे जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैया पर डीएम ने सख्ती शुरू कर दी है। साथ ही सोमवार को मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है, जो एक सप्ताह में मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। बुधवार को जांच टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी और कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक गुमनाम पत्र द्वारा चीफ फार्मासिस्ट जगदीश तेवतिया, फार्मासिस्ट मनोज चौधरी और छह लैब टेक्नीशियन पर एंटीजन किट को बाजार में बेचे जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। एक माह से स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा था, लेकिन मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पा रहा था। हालांकि विभाग ने फर्जीवाड़ा की बात कबूली और चीफ फार्मासिस्ट समेत गुमनाम पत्र में शामिल एक अन्य फार्मासिस्ट और छह लैब टेक्नीशियन को कोविड-19 जांच से हटा दिया गया। कठोर कार्रवाई न होने पर डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को जांच समिति का अध्यक्ष नामित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है, जो भी दोषी होगा उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें