फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कम छात्र वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूल बंद करने के विरोध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आप प्रदेश प्रवक्ता विकास
विज्ञापन
बुलंदशहर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर कम छात्र वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। परिषदीय विद्यालयों का संचालन पूर्व की तरह जारी रखने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन करते हुए 16 जून को शासनादेश जारी किया। जिसमें कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों काे बड़े विद्यालयों में विलय कर बंद करने की बात कही गई है। कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार जहां मधुशाला को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है। 2024 में 27,308 मधुशाला खोले गए, वहीं दूसरी तरफ अब तक 26 हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय बंद हो चुके हैं। अब बच्चों की कम संख्या के बहाने 27 हजार और प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के मामले में पूरी तरह फेल है। उसने शिक्षा माफियाओं के सामने घुटने टेक दिए हैं। रोजगार सृजन के बजाय योगी सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। जबकि, प्रदेश में लागू आरटीई एक्ट के भाग तीन धारा चार में स्पष्ट लिखा है कि एक किमी की सीमा में विद्यालय होना आवश्यक है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार से मांग है कि सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस ले। अन्यथा प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। इस दौरान टीपी सिंह, धीरज पाल सिंह, अर्जुन सिंह राघव, दर्शन शर्मा, सुमित शर्मा, कौशल शर्मा, हुकुम सिंह प्रधान, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रवेश रानी राजपूत, मोहम्मद अली एवं नितिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें