फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क व नाली न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर के मुख्य मार्ग पर कीचड़ को लेकर प्रदर्शन करते ग्राम
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। सौंदा हबीबपुर गांव में सड़क और नाली नहीं होने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय ग्राम पंचायत और ब्लॉक अधिकारियों की ओर से दो दशक से न तो सड़क बनवाई गई है और न ही गांव में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि पानी की निकासी न होने की वजह से गांव की सड़कों पर कीचड़ रहता है। जिस वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
ग्रामीण सूरज ने बताया कि उनके गांव में वर्ष 2000 के बाद से कोई विकास कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीण महिला गायत्री का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय पर भी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला। ग्राम प्रधान बृजेश का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग के इंटरलॉकिंग के लिए ब्लॉक कार्यालय में पत्र भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूरी मिलने पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें