फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल्स के हाथ में होगी पराग की ‘कमान’

Fri, 29 Apr 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
दूध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राग का वजूद बचाने के लिए अब प्रोफेशनल्स की मदद ली जाएगी। इतना ही नहीं गाय के दूध को बढ़ावा देने के लिए सरकार पशुपालकों को प्रतिलीटर चार रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। प्रोत्साहन राशि दूध के रेट से अलग दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में पराग पर बंदी का संकट मंडरा रहा है। पराग का दुग्ध कलेक्शन 24 हजार लीटर से घटकर पांच से छह हजार लीटर के बीच रह गया है। पराग कर्मचारियों को 16 माह से वेतन नहीं मिला है। हालत इतने बदतर हो चुके हैं कि पराग ने अपने 14 कर्मचारियों को वीआरएस पर भेज दिया है।

पराग की बदहाल व्यवस्था को संवारने के लिए दुग्ध विकास विभाग प्रोफेशनल्स की मदद लेगा। विभाग में ऐसे प्रोफेशनल्स को जगह दी जाएगी जो दुग्ध विकास की तकनीक में माहिर हों। डेयरी साइंस में बीटेक डिग्रीधारक युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी, ताकि पराग के वजूद पर छाए संकट के बादलों को छांटा जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें