फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किशोरों के साथ मारपीट, हाथ पैर बांधकर बंधक बनाने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी नैन सिंह ने गांव निवासी किशोर पर उनके 13 वर्षीय बेटे और भांजे को घर ले जाकर चोरी का झूठा आरोप लगाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों के रस्सी से हाथ, पैर बांधकर बंधक बनाया और वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नैन सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर उनका 13 वर्षीय भांजा निवासी गांव कुरली उनके घर पर आया हुआ था। 29 अगस्त की दोपहर उनका पड़ोसी किशोर उनके 13 वर्षीय पुत्र और भांजे को अपने घर बुलाकर ले गया। आरोपी ने उनके बेटे और भांजे पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों के हाथ, पैर बांधकर अपने टीन शेड में डाल दिया। दोपहर के समय जब वह घर पहुंचे तो दोनों बच्चों को घर पर नहीं पाकर तलाश में निकले। वह बच्चों को आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पड़ोसी किशोर के घर में अपने बच्चों की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो दोनों के हाथ, पैर बंधे हुए थे। उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके बच्चों को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस उन्हें और दोनों बच्चों और आरोपी किशोर को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई।
आरोप है कि पुलिस ने आरोपी किशोर को दो दिन तक थाने में बैठाकर रखा लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही आरोपियों ने दोनों बच्चों का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में मारपीट करने के आरोप को गलत बताया है। एसपी सिटी का कहना है कि बच्चों में आपसी विवाद की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि दो नाबालिग बच्चे भूलवश आरोपी के आहते में चले गए थे, जिससे छुब्ध होकर आरोपी ने दोनों बच्चों को पकड़ लिया। चोरी, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। आरोपी भी नाबालिग है। बाद में दोनों परिवारों में आपसी सहमति से समझौता हो गया था। प्रकरण में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें