फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उर्स कुल शरीफ में मांगी देश में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
सिकंदराबाद उर्स में मौजूद लोग संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा बंदगी शाह हुसैन दीवान का दो दिवसीय वार्षिक उर्स कुल शरीफ की रस्म के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। कुल शरीफ के अवसर पर देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की गई।
विज्ञापन


उर्स का शुभारंभ मंगलवार शाम मोहल्ला गद्दीवाडा स्थित दरगाह पर फातेहा और कुरान ख्वानी से हुआ। मगरिब की नमाज के बाद लंगर का आयोजन किया गया। रात में कव्वालियों की खास महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें लईक ताज कव्वाल और उनके साथियों ने सूफियाना कलाम सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बुधवार की शाम दरगाह में कुल शरीफ का एहतमाम किया गया। जिसमें देश में शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह हाजी बाबा मिस्किन शाह के सज्जादा नशीन सैयद शाह हुसैन मिस्किनी, दरगाह चिश्ती साहब के गद्दी नशीन सूफी मोहम्मद हनीफ, सूफी जकिरूल हसन गाजी, साबिर हसन गाजी, अच्छे मियां, हाफिज निजाम गाजी, सूफी सरीफ अहमद, इकबाल खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें