फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्व योगासन प्रतियोगिता में प्रवीण ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में मेडल के साथ विजेता प्रवीण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पहासू। अहमदाबाद में आयोजित की गई विश्व योगासन प्रतियोगिता में पहासू के प्रवीण पाठक ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया। इससे पहले भी प्रवीण कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मोबाइल पर संपर्क कर बधाई दी।
विज्ञापन


पहासू के रसूलगढ़ गांव निवासी प्रवीण पाठक ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि चार से आठ जून तक गुजरात के अहमदाबाद में स्थित ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया था। इसमें अमेरिका, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका सहित 75 से अधिक देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उनके पिता भानु प्रकाश पाठक ने बताया कि बेटे की उपलब्धी से काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यह जिले ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। प्रवीण ने स्नातक की पढ़ाई फिजिकल एजुकेशन, परास्रनातक योग विज्ञान की पढ़ाई की और पीएचडी स्कॉलर हैं।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि प्रोफेसर के साथ साथ योग खिलाड़ी बनें। उन्होंने देश में आयोजित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया और कहा कि पदक मेरे देश के नाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें