फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रालोद ने जिलेभर में लगाई गुड़ की चौपाल

विज्ञापन
फोटो परिचय शिकारपुर क्षेत्र के गांव बांसौटी में एक दूसरे को गुड़ खिलाते किसान
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर। जिलेभर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से गुड़ की चौपाई लगाई गई। इस दौरान गुड़-शक्कर टैक्स कानून वापस होने पर गुड़ का वितरण किया गया। इस कानून से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया।
विज्ञापन

रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों और युवाओं के नेता हैं। वे हमेशा किसानों के हित में कार्य करते हैं। जयंत चौधरी ने कोल्हू संचालकों और गुड़ -शक्कर को टैक्स से बाहर कराकर गन्ना किसानों के दिल को जीतने का काम किया है। इसी खुशी में जिले भर की सभी तहसीलों पर गुड़ चौपाल का आयोजन कर गुड़ का वितरण किया गया।
दूसरी ओर शिकारपुर के गांव बासौटी में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें गन्ना नियंत्रण प्रस्ताव वापस कराए जाने पर किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों की मांगों को लेकर आगे भी आवाज बुलंद की जाती रहेगी। कार्यक्रम में जगवीर सिंह, वीरपाल, मंगल सिंह, बीरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सहित अन्य किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें