एशियन योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले प्रवीण पाठक का स्वागत करते सांसद भोला सिंह। स्रो
बुलंदशहर। दिल्ली में हुए एशियन योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण पाठक का सांसद भोला सिंह ने स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में 25 से 27 अप्रैल तक एशियन योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। गांव रसूलगढ़ निवासी प्रवीण कुमार पाठक पिछले 8 वर्षों से योग कर रहे हैं। उन्होंने योग में एमएससी योगा साइंस किया हुआ हैं।
वह खेलों इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स व नेशनल गेम्स में भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं। प्रवीण ने बताया कि वह आगे होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जिले के साथ देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।