जहांगीराबाद। क्रय विक्रय सहकारी समिति जहांगीराबाद सभापति और उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में प्रशांत शर्मा सौरखा को सभापति और संजय को उपसभापति चुन लिया है। चुनाव संपन्न होने के बाद इनको मिठाई खिलाकर समर्थकों ने जीत की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार को समिति पर हुए चुनाव में सभी 11 संचालक प्रशांत शर्मा, संजय, अमन, आजाद अली, रामप्रकाश शर्मा, जगवीर सिंह, खलील, सत्यवती, मोहनलाल, यशी, सुप्रिनल को निर्विरोध चुन लिया गया था। सभापति प्रशांत शर्मा के पिता अनिल शर्मा जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, वर्तमान में वह डीसीडीएफ के अध्यक्ष हैं। संवाद