अनूपशहर। नालंदा वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर में आयोजित सीबीएसई जोनल योगासन प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। अब प्रज्ञा सितंबर में होने वाली नेशनल योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। जेपी विद्या मंदिर के योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने बताया कि विद्यालय के बालिका वर्ग से आठ छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें प्रज्ञा शर्मा, सौम्या भारद्वाज, लीजा यदुवंशी, चारुशी, सुनिधि, अनाया चौधरी, तन्वी चौधरी व आस्था सिंह ने प्रतिभाग किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक योगासन खेल में प्रज्ञा शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में सौम्या भारद्वाज ने शिव तांडव स्त्रोत पर योगासन की प्रस्तुति दी। चारुषी ने रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया। अनाया ने आर्टिस्टिक अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया। लीजा यदुवंशी ने रिदमिक योगासन में शिव शंकर गीत के द्वारा योगासन प्रस्तुति दी।