फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 16 जनवरी को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में प्रभारी शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डाॅ. नवीश कुमार ने बताया कि बीए पंचम सेमेस्टर के सभी छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 जनवरी को होगी। 75 अंक की यह परीक्षा सुबह नौ बजे से शारीरिक शिक्षा विभाग में संपन्न कराई जाएगी। इसमें शामिल होने वाले सभी हैंडबॉल से संबंधित विद्यार्थी प्रयोगात्मक पुस्तिका तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक पुस्तिका के लिए छात्र कलर शीट या साधारण ड्राइंग पेज, थर्मोकोल शीट , चार्ट आदि का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही खेल से संबंधित मैदान का चित्र, उसका इतिहास, उसकी मापन इकाई, उसकी तकनीक, नियम आदि के संबंध में जानकारी होनी चाहिए। छात्र-छात्राएं अपनी महाविद्यालय वेशभूषा अथवा स्पोर्ट्स शूज के साथ खेलकूद वेशभूषा में प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें