फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चिकित्सालयों से रेफर हो रहे मरीजों का ब्योरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय समेत संयुक्त चिकित्सालयों से रेफर होने वाले मरीजों का शासन ने ब्योरा तलब किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने पत्र भेजकर अक्तूबर से दिसंबर तक चिकित्सालयों से रेफर किए गए मरीजों का डाटा मांगा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय व संयुक्त चिकित्सालयों से प्रतिदिन मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जबकि चिकित्सालयों में संसाधन और विशेषज्ञ उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद मरीजों को रेफर किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने रेफर किए जा रहे मरीजों का मामला संज्ञान में लिया है और मरीज को क्यों और किस वजह से रेफर किया गया इसके लिए जिले के समस्यत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय व सीएमओ को पत्र भेजा है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक का पत्र मिलने पर सभी प्रभारियों को अक्तूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक रेफर किए गए मरीजों का डाटा मांगा गया है। जिसे मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें