फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर की प्राची ने यूपीपीएससी परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक हासिल की, जिले का रोशन किया नाम

Mon, 30 Mar 2026 03:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
परिजनों के साथ प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुनापुरम निवासी प्राची ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में निरीक्षक हैं और मुरादाबाद में तैनात हैं। मूल रूप से बुलंदशहर की प्राची ने पहले चार सरकारी नौकरियां छोड़ी थीं। वर्तमान में वह दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक की सीडीपीसी शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति और सास-ससुर को दिया है। प्राची की एक सात वर्ष की छोटी बच्ची भी है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सास-ससुर ने बच्ची की देखभाल की और पूरा सहयोग दिया। उनके पति अश्वनी वर्मा भी दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।

प्राची ने बताया कि परिवार के समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। चार सरकारी नौकरियां छोड़ने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें