बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव रहमापुर गेट के पास बाइक सवार दो युवकों की टेंपो की टक्कर से मौके पर हुई मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे अब्दुल कलीम और उनके भाई आसीम निवासी बम्हेनी चौकी जिला शाहजहांपुर अपनी बाइक से नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी मेरठ बदायूं मार्ग पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर गेट पर शिकारपुर की तरफ से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई एक्सीडेंट की सूचना थाना अहमदगढ़ पुलिस को दी गई। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।