फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे अंधेरे में रहे तीन हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे अंधेरे में रहे तीन हजार उपभोक्ता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के अंसारी रोड स्थित बिजलीघर के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन अघोषित कटौती का समाना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब सात घंटे लगातार बिजली गुल रही। इस दौरान मार्ग पर जहां अंधेरा छाया रहा, वहीं तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से जूझना पड़ा। साथ ही शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आंख-मिचौली से भी लोगों को परेशानी हुई।
नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अवरोधक बन रहे बिजली के पोल को हटाने के साथ नए पोल लगाने का काम पावर कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अंसारी रोड स्थित उपकेंद्र से रात 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है जो सुबह पांच बजे तक बंद रहती है। नियम है कि बिजली आपूर्ति बंद रहने से पूर्व विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सूचना देनी होती है, लेकिन पावर कारपोरेशन द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली आपूर्ति बंद रहने पर उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर फोन कॉल जानकारी ली तो कार्य किए जाने के चलते बिजली गुल होना बताया गया। बिजली गुल होने पर एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ अंधेरा हो जाने पर उपभोक्ताओं समेत मार्ग से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े 3,056 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दो-दो दिन के अंतराल पर लगातार गुल की जा रही बिजली
अवरोधक बन रहे बिजली के पोल को हटाने के लिए पावर कारपोरेशन द्वारा मंद गति से कार्य किए जाने पर उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभागीय अफसर की मानें तो कर्मियों के आने पर कार्य किया जाता है, जिस दिन कर्मी नहीं आते उस दिन आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहती है। कर्मियों के अचानक आने पर ब्रेक डाउन लेना पड़ जाता है। जिसके कारण दो-दो दिन के अंतराल पर आए दिन उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली पोल और लाइन शिफ्टिंग के चलते अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र में कार्य चल रहा है। कार्य किए जाने के दौरान आपूर्ति रोक दी जाती है। इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। जल्द ही कार्य पूर्ण होने पर शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति मिलती रहेगी। - शिव कुमार, नगर एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें