फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, कटौती ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/स्याना/अहार/नसेना/ऊंचागांव/पहासू/बुगरासी। भीषण गर्मी में नगर व देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से नगर से लेकर देहात तक के लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि दिन हो या रात, कभी भी बिजली गुल हो जाती है। उमस और तेज गर्मी के बीच घंटों तक बिजली न आने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


नगर में सोमवार को पूरे दिन बिजली कटों की भरमार रही। यह समस्या सबसे अधिक शनिदेव मार्ग, चांदपुर, अस्पताल रोड, लल्लाबाबू रोड, डीएम रोड और भूड़ रोड समेत कई प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में देखने को मिली।
इसके अलावा कई जगह फॉल्ट होने से भी आपूर्ति बाधित हो गई। रामबीर सिंह और प्रेम कुमार ने बताया कि इस समय बिजली की आपूर्ति बेपटरी है। इससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसई संजीव कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक गर्मी होने के कारण समस्या बन रही है। जहां भी फॉल्ट होता है कर्मचारी वहां पहुंचकर उसे दूर कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर में भी खराबी आने पर उसे तत्काल बदला जा रहा है।

इसी तरह अहार, नरसेना, बुगरासी, ऊंचागांव और पहासू समेत कई स्थानों पर एक से सात घंटे तक बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्याना के मोहल्लों समेत आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पा रही है। नगर व क्षेत्र में पांच से छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। कई बार कुछ मिनटों के लिए बिजली आती है।
इससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। गर्मी के चलते लोगों ने राहत के लिए कूलर और पंखों का सहारा लिया हुआ है लेकिन लो वोल्टेज के कारण अधिकांश उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

नगर निवासी व्यापारी कपिल सिंघल ने बताया कि बिजली की आंखमिचौली से कारोबार पर असर पड़ रहा है। रात में बिजली गुल होने से बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।गांव वैरा फिरोजपुर निवासी नीरज त्यागी ने बताया कि सिंचाई के समय बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और ऐसे में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

जेई दीपक सोनी का कहना है कि बढ़े लोड व तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत आ रही है। टीमों को फॉल्ट ठीक कराने के लिए लगाया गया है। आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें