फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह नौ बजे से चार घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा के 220 केवी उपकेंद्र पर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चार घंटे के लिए होगी। 33 केवी सीवी नंबर छह कालिंदी कुंज फीडर पर सर्किट ब्रेकर बदला जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार यादव ने यह जानकारी दी। खुर्जा उपकेंद्र से पोषित होने वाले उपकेंद्र चित्सौन, सीएफएल, यज्ञदत्त और बुलंदशहर भी प्रभावित होंगे। इस बिजली कटौती से करीब एक लाख लोग प्रभावित होने का अनुमान है। संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें