फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से 22 तक दोपहर चार-चार घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को मंगलवार से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तालबिबियाना से पोषित सभी ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह तक प्रतिदिन चार-चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

ऐसे में तालबिबियाना बिजलीघर से जुड़े 12 से अधिक गांवों में दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 4500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रहेगी। एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के काम को गति देने के लिए शटडाउन लिया गया है। 16 जून से 22 जून तक प्रतिदिन दोपहर के समय लगातार चार-चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें