फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को करंट लगाया-जहरीला पदार्थ पिलाया, पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। क्षेत्र के गांव चित्सोना अलीपुर में रविवार को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक के भाई ने पुलिस को बताया है कि भाई की हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया। उसे करंट लगाया गया और जहरीला पदार्थ भी पिलाया। पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

छतारी थाना क्षेत्र के गांव रिशालू निवासी श्रीकृष्ण उर्फ किशन ने बताया कि उसके 35 वर्षीय भाई अवधेश गौतमबुद्धनगर के गांव सूरजपुर में चाय व समोसे की रेहड़ी लगाते थे। इस काम में नरसेना गांव निवासी एक युवक भी उसका साझीदार था। उसने बताया कि भाई के साझीदार युवक की बहन मंजू अपने भाई से मिलने आती रहती थी। इसी दौरान मंजू और अवधेश का संपर्क हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई।
अवधेश के भाई ने बताया कि तीन माह पूर्व परिजनों ने मंजू का गांव चित्सोना अलीपुर निवासी युवक से विवाह कर दिया था लेकिन मंजू अवधेश से फोन पर लगातार बात करती रही। आरोप है कि रविवार को सुबह 11 बजे मंजू ने अवधेश को फोन करके अपनी ससुराल बुलाया। भाई ने बताया कि इस संबंध में अवधेश ने उसे जानकारी दी और वह गांव से चला गया। गांव चित्सोना अलीपुर में जब अवधेश मंजू के घर पहुंचा तो उसके पति व अन्य परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने अवधेश को प्रताड़ित किया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि अवधेश को करंट लगाया और जहरीला पदार्थ भी पिलाया। इस बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस गंभीर रूप से घायल अवधेश को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मकान छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने भाई किशन की तहरीर पर महिला मंजू, पति कृष्ण, दो देवर जीतू व गुलशन निवासी चित्सोना अलीपुर और रेखा निवासी सैदपुर थाना बीबीनगर व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि रविवार को डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। प्रारंभिक जांच में महिला मंजू व अवधेश के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें