फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 करोड़ की लागत से बनेंगे बिजलीघर

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि जिले में 175 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 136 करोड़ रुपये की लागत से स्याना तहसील क्षेत्र के रूखी भगवानपुर में 220 केवी एवं 33 केवी के दो विद्युतघरों का निर्माण शुरू हो चुका है। शनिवार शाम व्यापार मंडल उप्र के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं।


कृपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र को रूखी और सिंभावली दोनों विद्युत केंद्रों से विद्युतापूर्ति हो सकेगी। सिंभावली से बीबीनगर लाइन पर 100 के स्थान पर 170 एमबीए लोड होने पर ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी, जिससे निजात के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से एचटीएलएस कंडक्टर डालने आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ताओं द्वारा अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत पर तत्काल समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश चौहान सहित व्यापारियों ने ऊर्जा सलाहकार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल व संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस दौरान हरिओम वर्मा, बिन्नू सभासद, तेजेंद्र सिंह, शाकिब चौधरी, बडडू कुरैशी, मलखान चौहान, इंद्रपाल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें