फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिकारपुर में 36 घंटे से बिजली गुल डिबाई में वीसीबी फुंकने से बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई/शिकारपुर/नरसेना/अहार/ऊंचागांव/स्याना। बारिश और आंधी से ब्रेक डाउन के चलते अधिकांश गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, 100 से अधिक स्थानों पर बारिश-आंधी बंद बिजली चार से छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शिकारपुर में नया केबिल डाले जाने के बाद भी 36 घंटे से बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। उधर, डिबाई में वीसीबी फुंकने से करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही डिबाई में पिछले तीन दिन से लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से उपभोक्ता जूझ रहे है। लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
नगर के कचहरी रोड, चांदपुर रोड, राधानगर, अनूपशहर अड्डा, स्याना रोड, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य काॅलोनियों में सोमवार रात आंधी-बारिश से बिजली गुल हो गई। कुछ काॅलोनियों में बारिश बंद होते ही आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन चार से पांच काॅलोनियें में फाल्ट होने पर आपूर्ति बहाल होने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। वहीं, बराल फीडर से जुड़े चार से पांच गांवों में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शिकारपुर के मांगरौल व चित्सौन फीडर से जुड़े 10 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकांश जगह फाल्ट व तार टूटने से समस्या बनी रही। नरसेना क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। अहार क्षेत्र में सोमवार रात में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊंचागांव क्षेत्र के दौलतपुर कलां बिजली घर से जुड़े 14 गांवों की आंधी-बारिश के चलते करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बिजली गुल होने से नरसेना, बलरामपुर, यूनिसपुर, मोहम्मदपुर बरवाला, घुंघरावली समेत अन्य गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस के चलते रात जागते हुए काटनी पड़ी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। रात में ही फॉल्ट ठीक कर दिया गया।
वहीं, डिबाई क्षेत्र के 132 केवी भीमपुर सब-स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को पिछले तीन दिन से लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात करीब 10:24 पर वीसीबी मशीन में तकनीकी फाल्ट आने से आग लग गई। जिसकी वजह से उपकेंद्र से जुड़े घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब तीन घंटे में फाल्ट सही होने व आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें