फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर की लाइन में फाल्ट से10 गांवों की बिजली गुल

Fri, 14 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया बिजलीघर से जुड़े मुनि गांव के फीडर की लाइन में फाल्ट के कारण करीब दस गांवों की विद्युत आपूर्ति दो दिन तक ठप रही। ग्रामीणों की शिकायत और हंगामे के चलते करीब 28 घंटे बाद शुक्रवार शाम आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


अरनिया बिजलीघर के मुनि फीडर की लाइन में बृहस्पतिवार दोपहर को फाल्ट होने से नगलिया, सारसौल, मुनि, क्यौली, हलपुरा, टकपुरा, शाहपुर, रुदरी और पहावटी गांव की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात बिजली न होने से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने आपूर्ति सुचारु कराने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार शाम तक फाल्ट ठीक हो सका। जेई जनार्दन यादव ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा था। संविदा कर्मी हड़ताल पर थे, इसके कारण देरी हुई। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन


9 दिनों से फुंकी ओसीबी
जहांगीर पुर क्षेत्र में नौ दिनों से फुंकी पड़ी ओसीबी न बदले जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को महज छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जहांगीरपुर क्षेत्र के चिंगरावली गांव के फीडर की ओसीबी में आग लगने से दो दिनों तक आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों ने दो दिनों में आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया था, लेकिन दूसरी ओसीबी आने के नौ दिन बीतने के बाद भी ओसीबी बदली नहीं गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें