फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जिले में हाहाकार, गुस्से में लोग

Mon, 27 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
गुल रही शहर में बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में भीषण बिजली कटौती से जिले में हाहाकार मचा है। बेसमय कटौती से लोगों में गुस्सा है। शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। लोगों ने चेतावनी है कि विद्युत सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो वह अफसरों का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक नगर में 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली गुल रही जबकि बिजली सप्लाई का शेड्यूल नगर क्षेत्र में 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे है। अधाधुंध कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग छत या खुले मैदान में जाकर रात काटने को मजबूर हो रहे हैं। बिजली नहंी रहने से बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। शहर में पीने के पानी का संकट गहरा गया है।

किसान बिजली नहीं आने से अपनी सूख रही फसलों को देख कर मायूस हैं।
प्रीत विहार निवासी नरेंद्र सिंह और मुकेश, सूर्य नगर निवासी ओमवती, सूरजपाल और प्रमोद, हरि इंकलेव निवासी रामकुमार, बीना और देवीपुरा निवासी सपना और महेश ने बताया कि बिजली कब चली जाए। इसका कोई भरोसा नहीं रहता। बिना बिजली के दिन तो कट जाता है लेकिन रात बितानी मुश्किल हो जाती है। उधर, किसानों का कहना है कि जब भी वह ट्यूबवेल चलाते हैं तो पानी खेत में जाने से पहले ही बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन



नगर में इस समय हुई बिजली कटौती
रविवार रात नौ से 11.30 बजे, तीन से पांच बजे, सात से 9.30 बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम को पांच से 6.30 बजे तक बिजली कटौती रही। इसके बीच अघोषित कट अलग लगे। ग्रामीण क्षेत्र में रात 12 से चार बजे और दिन में सुबह 6.30 बजे से करीब 9 बजे तक ही बिजली सप्लाई हुई।
गर्मी में अधिक लोड के कारण उपकरण कट मार रहे हैं, जिसके चलते कटौती हो रही है। फाल्ट को दूर करने में समय लग जाने से भी बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि बिजली सप्लाई शेड्यूल अनुसार हो और जनता को परेशानी ना हो।
राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

 कस्बे में 36 घंटे के भीतर मात्र चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई। इससे नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सुभाष चौक पर पहुंचकर गुस्साए उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया।
कस्बे में बिजली कटौती का बुरा हाल है। रमजान माह में रोजे के कारण जहां शासन ने विद्युत आपूर्ति ठीक रखने के निर्देश दिए थे, वहीं कस्बे को 36 घंटे में महज चार घंटे बिजली मिली है। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के बिलबिला उठे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हो रही है। बिजली कटौती से गुस्साए लोग सोमवार सुबह सुभाष चौक पर एकत्रित हुए और हंगामा करने लगे। उपभोक्ताओं ने बताया कि कटौती के कारण न रात में नींद पूरी हो रही और न ही दिन में चैन मिल रहा है। घरों में पानी का संकट भी गहरा गया है। लगातार कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वह बिजली घर का घेराव करेंगे। जेई चंद्रशेखर प्रजापति ने कहा कि कंट्रोल रूम से ही कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें