फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटी, स्कूल और रेलवे स्टेशन अंधेरे में

Fri, 01 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
power - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बावजूद बकाया नहीं जमा करने वाले विभागों के खिलाफ पावर कारपोरेशन ने कार्रवाई की है। कारपोरेशन ने तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन और पालिका समेत कई सरकारी दफ्तरों की बिजली आपूर्ति काट दी है। हालांकि, बिजली अफसर बकाएदार माननीय और रसूखदारों पर कार्रवाई से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को पावर कारपोरेशन ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद बकाया जमा नहीं करने वाले रेलवे स्टेशन, सदर तहसील परिसर, नगर पालिका दफ्तर समेत सभी पालिका नलकूपों, जलकल विभाग और नगर के सभी प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों की बिजली आपूर्ति काट दी। बिजली कटते ही विभागों में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में अफसरों के फोन घनघनाने लगे। एसडीएम सदर के निर्देश और कुछ पार्ट पेमेंट जमा करने पर करीब चार घंटे बाद तहसील परिसर की बिजली आपूर्ति जोड़ी गई। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा भुगतान करने पर पालिका और सरकारी नलकूपों की बिजली भी जोड़ दी गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और सरकारी स्कूलों की बिजली कटने से मुसीबत बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर बिजली गुल होने से अंधेरा पसर गया। बिजली नहीं होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, पावर कारपोरेशन अफसर अभी भी बकाएदार माननीयों और रसूखदारों की बिजली काटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें