फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गुल की छह गांवों की बिजली

Mon, 11 Jan 2016 12:23 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राणगढ़ के पास शनिवार रात चोर एचटी लाइन के करीब 600 मीटर तार काट ले गए। इसके चलते आधा दर्जन गांवों के 4000 घरों की बत्ती गुल हो गई है। जेई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात खुर्जा रोड स्थित प्राणगढ़ के सामने चोरों ने एचटी लाइन के पांच पोलों से  करीब 600 मीटर तार काट लिया।

इसके चलते प्राणगढ़, सराय दुल्हा, बोढा, आढा, हदीमपुर समेत आधा दर्जन गांवों की करीब चार हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। इन गांवों के ग्रामीण दो दिन से परेशान हैं।

सर्द रातों में अंधेरा फैलने से चोरी की वारदात अचानक बढ़ गई है। जेई ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ प्रेमकुमार का कहना है कि दो दिन में नए तार डालकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें