फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शनिवार देर रात से हो रही बारिश ने मौसम तो सुहाना किया लेकिन जनपद में विभिन्न स्थानों पर बिजली संकट भी पनप गया। बारिश के चलते नगर समेत 400 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में फाल्ट हुए। जिसके चलते कई घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को पेयजल संकट समेत विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ा।
रविवार को दिनभर बूंदाबांदी का मौसम बना रहा। बारिश के चलते कहीं फाल्ट तो कहीं एहतियात तौर पर सप्लाई को बंद कर दिया गया। अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सुबह आठ बजे ही सप्लाई को बंद कर दिया गया। उपभोक्ताओं द्वारा जानकारी करने पर धरपा से लाइन में ब्रेकडाउन होने की बात कही गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। पावर कॉरपोरेशन के अफसर-कर्मचारी बारिश बंद होने के बाद पेट्रोलिंग में जुटे रहे। देर रात तक सफलता मिलने के बाद सप्लाई को सुचारु किया गया। घंटों तक बिजली न आने के कारण लोग परेशान हो गये। सुबह के समय बिजली ना होने से पेयजल संकट से जूझना पड़ा। सप्लाई सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कहीं फाल्ट हुआ तो कहीं जंफर उड़ने से कई घंटे बिजली गुल रही। औरंगाबाद, शिकारपुर, सलेमपुर, डिबाई, धर्मपुर समेत अन्य कई इलाकों में फाल्ट की वजह से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

दिनभर फाल्ट सही करने के लिए दौड़ते रहे कर्मचारी
जनपद में विभिन्न स्थानों पर फाल्ट होने, तार टूटन की समस्या के चलते रविवार को दिनभर विद्युत विभाग के कर्मचारी इधर-उधर लाइन सही करने के लिए दौड़ते नजर आए। हालांकि, देर शाम तक सभी स्थानों पर बिजली को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

बारिश के चलते सप्लाई प्रभावित हुई थी। इसके अलावा बेहतर सप्लाई चल रही है। जहां भी फाल्ट हुए हैं, उन्हें दुरुस्त करा दिया गया है। कुछ स्थानों पर तार टूटने की भी समस्या आई थी, जिन्हें सही करा दिया गया है। - सुनील कुमार, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें