फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर हर कदम पर हैं गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर हर कदम पर हैं गड्ढे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों की हालत खस्ता है। सड़कों पर हर कदम पर गड्ढे हैं। करीब 300 इकाइयों में काम करने वाले 30 हजार कर्मचारियों के अलावा यहां से गुजरने वाले करीब 35 गांवों के 70 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें टूटने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। गड्ढों में पानी भरने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। औद्योगिक इकाइयों में आने-जाने वाले वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। कई वाहन हादसों का भी शिकार हो चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाइयों से यूपीसीडा 20 रुपये स्क्वायर मीटर मेंटीनेंस टैक्स, दो रुपये स्क्वायर मीटर लीज रेंट वसूलती है। इसके बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है। वर्षों से सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए कई बार हुए प्रदर्शन
औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों से परेशान औद्योगिक संगठनों के अलावा, क्षेत्र के ग्रामीण समय-समय पर सड़क निर्माण की मांग उठाते रहते हैं। कई बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन की सूचना पर यूपीसीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर लौट गए। मगर समाधान अभी तक भी नहीं हुआ है।
बोले लोग
एक्सईएन संजय तिवारी को सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वह कार्यालय में महीने में दो-तीन दिन ही उपलब्ध हो पाते हैं। स्थाई एक्सईएन की नियुक्ति से ही समस्या का समाधान होगा। - संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष, सिकंदराबाद इंडस्ट्री वेलफेयर सोसायटी
जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। सड़कों का निर्माण कर दिया जाता है तो जलभराव के कारण फिर से टूट जाएंगी। पहले जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। - अमित कौशल, जीएम, श्री सीमेंट
औद्योगिक क्षेत्र से गांव के आने वाला मुख्य मार्ग खस्ता हाल है। जलभराव, कीचड़ के कारण लोगों का मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - मोहम्मद आजाद पूर्व प्रधान तिलबेगमपुर
सड़क के खस्ताहाल होने, गड्ढों में पानी भरने से सड़कों से गुजरने वाले क्षेत्र के ग्रामीण हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। - निसार मेवाती, ग्रामीण
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। तीन मार्गों का एस्टीमेट पास हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शेष का एस्टीमेट पास कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - अनिल शर्मा, आरएम, यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें