फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कटा अंडरग्राउंड केबल, आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से कटा अंडरग्राउंड केबल, आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की बिजली व्यवस्था आए दिन ध्वस्त हो जाती है। सोमवार रात करीब तीन बजे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। मंगलवार दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारु हुई। अफसरों के अनुसार जेसीबी की खुदाई से अंडरग्राउंड केबिल क्षतिग्रस्त होने के कारण अंसारी रोड बिजलीघर से जुडे़ क्षेत्रों में 12 घंटे बिजली गुल रही। लगातार बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। वहीं, मंगलवार को कचहरी रोड पर ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनपद में आए दिन अघोषित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ रोष बना हुआ है। कभी फाल्ट तो कभी मरम्मत के नाम पर बिजली काटी जाती है तो कभी लाइन में ब्रेकडाउन हो जाता है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे जेसीबी की खुदाई से अंडर ग्राउंड केबिल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते अंसारी रोड बिजली घर से जुड़े अस्पताल रोड, शेख सराय, लक्ष्मी नगर, कालाआम, कचहरी रोड, प्रीत बिहार आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। वहीं फाल्ट होने के कारण देर रात साढ़े नौ बजे से एक बजे तक मामन रोड, चौक बाजार, शीतल गंज और ईटा रोडी की बिजली गुल रही। इसके अलावा अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक धरपा पर मरम्मत कार्य के नाम पर सप्लाई बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी के साथ ही पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। अंसारी रोड बिजलीघर के क्षेत्रों में मंगलवार को करीब तीन बजे सप्लाई सुचारु हो सकी। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में हुआ फाल्ट, बेहाल रहे लोग
मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे कचहरी रोड स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के चलते करीब 1.30 अजे बिजली गुल हो गई। इस दौरान कचहरी रोड पर स्थित दुकानों और आसपास के लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो गया। करीब चार घंटे बाद शाम 5.30 बजे सप्लाई सुचारु हो पाई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोग काफी परेशान नजर आए।
बोले लोग
रात से ही कॉलोनी की बिजली गुल थी। दोपहर में थोड़ी देर बिजली आने के बाद ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। जिसकी सूचना देने के बाद भी विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। - आदेश कुमार शर्मा
तापमान बढ़ने पर बिजली गुल होने की समस्या बढ़ जाती है, जबकि अन्य दिनों में समस्या नहीं रहती है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। - रिजवान
भीषण गर्मी के चलते बिना बिजली के परेशानियों के बीच रहना पड़ा। शिकायत करने के बाद भी शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पॉवर कारपोरेशन को उपभोक्ताओं की बिल्कुल परवाह नहीं है। - विकास व्यास
आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत करने के लिए फोन करो तो बिजलीघर के कर्मी फोन रिसीव नहीं करते। अफसरों को भी अवगत कराने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। - यतेंद्र पाल सिंह
विज्ञापन

नगर पालिका की जेसीबी खुदाई कर रही थी। इसके चलते अंडरग्राउंड केबिल क्षतिग्रस्त हो गया। इसी कारण सप्लाई प्रभावित रही। कर्मियों ने शटडाउन लेकर फाल्ट तलाश कर आपूर्ति बहाल की। - शिव कुमार, एक्सईएन शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें