फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हड़ताल पर बिजलीकर्मी

Mon, 22 Feb 2016 12:25 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर पावर कारपोरेशन के  संविदाकर्मी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। शहर के सभी नौ बिजलीघरों के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


48 घंटे में मांगे न माने जाने पर जिलेभर के कर्मी हड़ताल शुरू कर देंगे। वहीं, कर्मियों की हड़ताल स्थगित कराने को लेकर अफसरों ने पदाधिकारियों के साथ वार्ता के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि शहर के सभी नौ बिजलीघरों पर संविदाकर्मियों की हड़ताल से शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरा सकती है।


बिजली संविदाकर्मियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा शासन द्वारा निर्धारित वेतन की जगह ठेकेदार काफी कम भुगतान कर रहे हैं।

ईपीएफ में भी जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदाकर्मी लगातार अफसरों से वेतन दिलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन ठेकेदारों के कॉकस के आगे संविदाकर्मियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी के खिलाफ बिजली एंपलॉयज यूनियन ने सोमवार से हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर के सभी नौ बिजलीघरों के कर्मी हड़ताल पर रहेेंगे। 48 घंटे में यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलेभर के संविदा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर उतरेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें