फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुर्गी फार्म संचालक को हमलावरों ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मुर्गी फार्म से घर लौट रहे संचालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी आसिफ ने बताया कि दनकौर रोड पर उनका मुर्गी फार्म है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह कार से फार्म से घर लौट रहे थे। भट्ठे के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से हमलावरों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें