फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ईएमओ पर पोस्टमार्टम स्टाफ ने लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। तीन दिन पूर्व हादसे में तीन लोगों की मौत मामले में ईएमओ पर पोस्टमार्टम स्टाफ ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस मामले में सीएमओ ने ईएमओ की लापरवाही पर कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य को पत्र भेजने की बात कही है। 19 जनवरी की रात बुलंदशहर-मेरठ हाइवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों मृतकों का प्रशासन और पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने को निर्देश दिया था। आरोप है कि जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात ईएमओ ने पोस्टमार्टम से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। जिससे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में देरी होने पर सीएमओ के आदेश पर प्रक्रिया कराई गई। आरोप है कि ईएमओ ने नशे की हालत में पोस्टमार्टम कक्ष पहुंच स्टाफ से बिना अनुमति पोस्टमार्टम करने पर अभद्रता की। इसकी सूचना पोस्टमार्टम स्टाफ ने सीएमओ को दी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि डीएम के आदेश पर स्टाफ को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए। स्टाफ ने ईएमओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य को पत्र भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें