फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर बुलंदशहर का कब्जा

Sun, 27 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चार दिवसीय सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर मीट 2016 की बालक वर्ग की चैंपियनशिप विद्या ज्ञान स्कूल बुलंदशहर व बालिका वर्ग की चैंपियनशिप महामाया बालिका इंटर कालेज जीबी नगर ने जीती। सभी विजेताओं को शनिवार को समारोहपूर्वक ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जोरदार हूटिंग के बीच विजेताओं ने ट्राफी ग्रहण की।

नगर के ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में बीती 23 नवंबर से सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर मीट 2016 का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


बालक वर्ग की चैंपियनशिप विद्या ज्ञान स्कूल बुलंदशहर को प्रदान की गई। उसके खिलाड़ियों ने 96 अंक प्राप्त किए। बालिका वर्ग की चैंपियनशिप महामाया बालिका इंटर कालेज गौतमबुद्ध नगर ने जीती।
विज्ञापन

उसकी खिलाड़ियों ने 156 अंक प्राप्त किए।

बालक वर्ग की अंडर-14 का अवार्ड डीआर इंटरनेशनल स्कूल, बालिका वर्ग का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड महामाया बालिका इंटर कालेज जीबी नगर को, अंडर-17 बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग का अवार्ड महामाया बालिका इंटर कालेज को, अंडर-19 बालक वर्ग की चैंपियनशिप विद्या ज्ञान स्कूल बुलंदशहर को व बालिका वर्ग की चैंपियनशिप महामाया बालिका स्कूल को प्रदान की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें