शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को एसडीएम-सीओ ने पुलिस फोर्स संग नगर में कई स्थानों पर फैले अतिक्रमण पर नकेल कसते हुए अभियान चलाया। अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई कब्जाधारी प्रतिष्टानों पर ताले लगाकर फरार हो गए।
एसडीएम राहुल यादव और सीओ विजयप्रकाश सिंह ने शनिवार को पीले पंजे की मदद से नगर में कई स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान रोडवेज बस अड्डा, खुर्जा गेट, कचहरी रोड, पदमसिंह गेट, जेवर अड्डा चौराहे समेत कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया।
इस दौरान कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। कई कब्जाधारी प्रतिष्टानों पर ताले लगाकर फरार हो गए। इसके अलावा कई कब्जाधारकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।