फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कालोनी में सड़कें बदहाल, पानी निकल रहा बदबूदार

Tue, 05 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
पानी के ‌ल‌िए हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम रोड स्थित आवास विकास जैसी पॉश कालोनियाें की हाल बेहाल हैं। यहां न तो ढंग की सड़कें हैं और न पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के सभासद से कई बार सड़क बनवाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

नई टंकी के पास वाला रोड ही हालत बदतर हो गई है। इस मार्ग को जोड़ने वाले लिंक सड़कें कच्ची हैं। कहने को तो यह कालोनी आवास विकास परिषद ने विकसित की थी। परिषद ने बाकायदा भूखंड आवंटियों से विकास शुल्क भी वसूला लेकिन सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखा दिया।
...
दूषित पानी पी रहे लोग
आवास विकास कालोनी में पुरानी टंकी से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय निवासी सीमा ने बताया कि पाइपलाइन में जगह-जगह से रिसाव हो रहे हैं। इसके चलते पानी बदबूदार निकल रहा है। आलम यह है कि इस पानी को पीने की कौन कहे नहाना भी मुश्किल है। कभी कभी तो हालात ऐसे रहते हैं कि पानी से कीड़े निकल आते हैं।
विज्ञापन

...
रेजीडेंट्स ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। खस्ताहाल सड़कें और दूषित पानी को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आवास विकास परिषद और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजकली, रफीकन, राजपाल, राजू, उर्मिला, नीलम और राजेश कुमार ने बताया कि पानी की नई टंकी के आसपास की सड़कें जर्जर हो चुकी है। अफसरों को कई बार चिट्ठी लिखी गई लेकिन हालात नहंी बदले। बारिश होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इससे बच्चों को रास्तों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़कें बनवाने और दूषित पानी से निजात दिलवाने की मांग की है। लोगाें ने बताया कि क्षेत्रीय सभासद को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

...
टंकी के पानी की जांच करवाई जाएगी। सर्वे करवाकर सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव को बोर्ड में पास करवाना पड़ेगा।
- एके सिंह, ईओ,  नगर पालिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें