फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएससी बीएड में प्रवेश के लिए 20 तक खोला पोर्टल, पंजीकरण का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में संचालित एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम आइटीइपी (बीए बीएड और बीएससी बीएड) में प्रवेश के लिए एक बार फिर 14 जुलाई को पोर्टल खोल दिया है। छात्र-छात्राएं अब 20 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह अंतिम मौका है। 21 जुलाई को प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एनसीइटी-2026 में सम्मिलित व इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuuniversity.ac.in के माध्यम से दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
सूची में नाम आने के बाद आवंटित कालेज व संस्थान में मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रवेश के लिए रिपोर्ट करने की तिथि 23 और 24 जुलाई निर्धारित की गई है। कॉलेज का निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। कॉलेज व संस्थान ने पोर्टल पर सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें