फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन बैन आज से झोला लेकर जाएं बाजार

Wed, 20 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आज आप खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो अपने कपड़े का बैग साथ लेकर जाएं। दरअसल, बृहस्पतिवार से जिले में पॉलीथिन पर पूरी पाबंदी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान अगर पॉलीथिन में सामान लेकर जाते हुए मिले तो कार्रवाई होगी। पर्यावरण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन पर बैन लगा दिया है। 

रोक को लागू कराने के लिए जिलाधिकारी ने 10 टीमें बनाई हैं। जो बृहस्पतिवार से छापेमारी करेंगी। जो भी दुकानदार पॉलीथिन बेचता या इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने वाली टीम में एसडीएम, संबंधित थाना पुलिस और क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

डीएम बी. चंद्रकला  ने बताया कि बृहस्पतिवार को पालीथिन के उपयोग पर बंदी के लिए पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में ईओ के नेतृत्व में और ग्रामीण इलाकों में तहसीलदार के नेतृत्व में अफसरों की टीम छापेमारी करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें