फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर में छापा पॉलिथीन जब्त

Thu, 28 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन की बिक्री और उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बावजूद जनपद में इसका असर नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को शहर की छोटी बड़ी दुकानों मेें व्यापारियों ने पालिथिन में ग्राहकों को सामान की डिलीवरी दी।
विज्ञापन


अनूपशहर में एसडीएम अरुण कुमार यादव ने नगरपालिका कर्मियों के साथ साप्ताहिक पैंठ बाजार में छापेमारी की। इस दौरान काफी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत भी दी।

एसडीएम ने कहा कि आगे से कोई व्यापारी पालिथिन का प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एसडीएम को बाजार के औचक निरीक्षण के दौरान दर्जनभर दुकानें खुली मिलने पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिये एक फरवरी तारीख तय की है।

डीएम आउट ऑफ सिटी, नहीं हो सकी बैठक
पॉलिथिन के इस्तेमाल पर रोक की मंशा से डीएम ने 27 फरवरी को व्यापारियों के साथ बैठक बुलाई थी, जो डीएम के बाहर होने के कारण नहीं हो सकी। अब नई तिथि कल घोषित की जाएगी। इस संबंध में एडीएम वित्त आरके सिंह ने बताया कि जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें