फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी दस मई तक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अरनिया संस्था के प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के माध्यम से प्रदेश के सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। हर वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। परिषद इस निर्णय से उन हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। वह अब अपना आवेदन कर सकेंगे। प्रधानाचार्य ने अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि वेबसाइट पर अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें