फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ईंट भट्ठों को करवाया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ईंट भट्ठों को करवाया बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। एनजीटी के बंदी के आदेश के बावजूद जिले में ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है। प्रदूषण विभाग ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान डिबाई क्षेत्र में पांर्च इंट भट्ठे संचालित मिले। प्रदूषण विभाग की टीम ने भट्ठों को बंद करवा दिया।
प्रदूषण विभाग के जेई कुंवर संतोष कुमार ने बताया कि एनजीटी ने अभी ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगा रखी है। इससे जिले में फुंकाई का कार्य बंद है। इसके बावजूद कुछ ईंट भट्ठों में फुंकाई का कार्य हो रहा है। बिना अनुमति ईंट भट्ठों का संचालन होने की शिकायत पर डिबाई में अभियान चलाया गया। इस दौरान डिबाई क्षेत्र में बोहरे ईंट उद्योग, बेलोन रोड पर महाकांत ईंट उद्योग, रामपुर में एसआर ईंट उद्योग और राघव ब्रिक वर्क्स व बुलंदशहर में रायल ईंट उद्योग संचालित मिले। सभी ईंट भट्ठों को बंद करवा दिया गया है। इन सभी को अग्रिम आदेश तक फुंकाई बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान टीम में सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार और डिबाई फायर स्टेशन प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते माह 14 ईंट भट्ठों पर हुई थी कार्रवाई
जिले में 300 से अधिर्क इंट भट्ठे स्थापित हैं। प्रदूषण विभाग द्वारा बीते मार्ह 14 इंट भट्ठों पर कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ ईंट भट्ठे अब भी चोरी छिपे संचालित हो रहे हैं। इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एनजीटी ने ईंट भट्ठों में फुंकाई बंद रखने का निर्देश दिया है। जो ईंट भट्ठे बिना आदेश संचालित हो रहे हैं, वहां टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है। डिबाई क्षेत्र में चार और बुलंदशहर में एक ईंट भट्ठे का संचालन बंद करवाया गया है। - आशुतोष चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें