फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान, चार पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में धान की पराली जलाने का सिलसिला जारी है। सैटेलाइट से चार किसान पराली जलाते हुए पाए गए, जिन पर एफआईआर की गई गई है। अब तक जिले के 30 किसानों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली से सैटेलाइट द्वारा धान की पराली जलाने पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर जनपदीय अधिकारी संबंधित क्षेत्र और किसान को ट्रेस कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ जुर्माना भी लगा रहे हैं। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि धान की पराली जलाने पर अब तीन और किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। यह सभी रिपोर्ट थाना देहात कोतवाली में दर्ज की गई है। पराली जलाने पर बिरौड़ी फौलादपुर निवासी किसान बदनी, बिरौड़ी ताजपुर निवासी किसान सुभाष और सुतारी निवासी किसान रहीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सैटेलाइट से रविवार को भी एक और स्थान पर धान की पराली जलाने की सूचना मिली। इसे विभाग के अधिकारियों और लेखपाल ने मौके पर जाकर पता किया तो यह आग बिटोड़े में लगी मिली। यह घटना गांव कुड़बल बनारस की है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। आरपी चौधरी ने बताया कि जनपद में अब तक धान की पराली जलाने पर 30 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, इन पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें